Breaking News

सरकार अहंकारी रवैया का परिचय देते हुए पुलिस और प्रशासन को अपने हिसाब से इस्तेमाल करने पर आमादा है ---- जफर अली नकवी

HTN Live 



हाथरस की शर्मसार घटना पर पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री जफर अली नकवी ने कहा कि सरकार अहंकारी रवैया का परिचय देते हुए पुलिस और प्रशासन को अपने हिसाब से इस्तेमाल करने पर आमादा है । वही बिटिया को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी को हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने में जितनी ताकत प्रशासन द्वारा लगाई गई इतनी ताकत बेटियों की सुरक्षा में लगाते तो आज हमारी बहन बेटियों को ऐसी दरिंदगी का शिकार ना होना पड़ता । राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी तथा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने से जिस तरह बलपूर्वक रोका गया, काफिले पर लाठियां चलाई गई, भाजपा द्वारा खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है । यह योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी ।
श्री नकवी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है । बलरामपुर, भदोही और हाथरस की घटना ने झकझोर के रख दिया है । प्रदेश ही नहीं पूरा देश शर्मसार है कानून व्यवस्था के नाम पर फरमान जारी किए जा रहे हैं । समूचे प्रदेश में जंगलराज है एवं सरकार की तानाशाही जारी है । उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन जिलों में बलात्कार हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं बीजेपी सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेंगती है । योगी सरकार पूर्णतया हर मोर्चे पर विफल हो गई है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सड़कों पर उतर कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं । साथ ही यह भी कहा कि मुख्यमंत्री से प्रदेश अब संभाले नहीं संभल रहा है । आज जिले के कांग्रेसियों में हाथरस की घटना एवं राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी को रोकने का जो प्रयास किया गया उससे कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है । उक्त जानकारी निवर्तमान कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने दी ।

 

No comments