बेलहरा फतेहपुर मार्ग क्षतिग्रस्त ,दुर्घटना का खतरा
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
फतेहपुर ,बाराबंकी। तहसील फतेहपुर अंतर्गत बेलहरा फतेहपुर मार्ग पर बिहुरा चौराहा से फतेहपुर का करीब 03 किलोमीटर दूरी का मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।इतनी दूरी में इतने गड्ढे हैं जिनको गिना जाना असम्भव है ।मुख्य मंत्री के गड्डा मुक्त कॉर्यक्रम का यहां कोई असर नहीं। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर रामपुर मथुरा,बेलहरा आदि स्थानों से चौपहिया ,द्विपहिया वाहन , बसें
बाराबंकी या लखनऊ को बड़ी संख्या में जाती आती रहती हैं। अनगिनत गड्ढों व् उखड़ी सड़क पर वाहनों का चलना किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। बिहुरा के दूकानदार मोहम्मद इस्माइल आदि ने इस गड्ढों से युक्त ,उखड़े मार्ग की शीघ्र मरम्मत करने व् गड्ढे भरने की उत्तर प्रदेश शासन से जोरदार मांग की है। फोटो,बिहुरा चौराहा से फतेहपुर के मध्य गहरे गड्ढों के साथ लम्बी दूरी तक उखड़ा मार्ग।

No comments