सुंदरीकृत बड़के तालाब के दोनों तरफ बनाये गये पार्क में रोपित किए गए 151 प्रकार के पुष्प व छायादार वृक्ष
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
आज दिनांक 9 अक्टूबर को ग्राम पंचायत करुआ पारा में बन रहे ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर पर्यटन स्थल झील तथा झील के दोनों तरफ बन रहे पार्क मैं सघन वृक्षारोपण का कार्य समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया आपको बता दें कि ग्राम पंचायत करुआ पारा में मनरेगा से राम जानकी मंदिर के सामने स्थित बड़का तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य विगत महीनों से चल रहा है जो अब पूर्ण होने के कगार पर है आज झील तथा झील के दोनों तरफ बन रहे पार्क में 151 प्रकार के फूल तथा सैकड़ों प्रकार के सुंदर वृक्ष लगाए गए तथा दोनों पार्क और झील के किनारे शानदार स्टाइलिश बेंच भी लगाया गया बहुत ही जल्द इसका उद्घाटन माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा तथा माननीय विधायक मेहनौन द्वारा किया जाएगा पार्क में फूल वृक्ष बेंच तथा पार्क को चारों तरफ से कटीले तारों से बैरिकेडिंग किया गया है झील में शानदार बत्तख तथा पेडल वोट की भी व्यवस्था है झूला तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगे पार्क के ठीक सामने सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो चुका है। जिसका उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर गांव के उन लोगों के द्वारा किया जा रहा है जो प्रोत्साहन राशि दिए जाने के बावजूद शौचालय निर्माण करा पाने में असमर्थ थे।


No comments