Viswa sitapur : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में गर्भवती महिला की मौत के सम्बंध उठी जांच की मांग
HTN Live
बिसवां सीतापुर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में बीते दिनों हुई गर्भवती महिला की मौत के बाद मृतक महिला के पति ने उच्चाधिकारियों को आईं जी आर एस के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।
बीते 31 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिसवां में लगभग आठ माह की गर्भवती महिला ग्राम भिटमनी थाना सकरन तहसील बिसवां निवासी सुशीला देवी की मृत्यु हो गई थी जिसपर महिला के परिजनों ने डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया था।मृतका सुशीला देवी के पति बुद्धि प्रकाश ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच एवं कार्यवाही की मांग की है मृतका के पति का कहना है।कि यदि समय रहते डॉक्टरों द्वारा समुचित इलाज व समय रहते रेफर कागज बना दिए जाते तो मरीज़ की जान बचाई जा सकती थी परन्तु डॉक्टर और नर्स के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई जिसके कारण मरीज़ की मृत्यु हो गई।

No comments