Viswa sitapur : मानवमिसालता की मिसाल पेश करने वाले कांस्टेबल पवन पटेल हुए सम्मानित
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
बिसवां सीतापुर बिसवां साई महोत्सव के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने बीते दिन बिसवां महमूदाबाद रोड पर स्थित ग्राम भिटौरा कला के निकट हुई सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों एवं चोटिल बच्चे के प्रति सहानुभूति दिखाकर मानवता की कायम करने वाले कांस्टेबल को किया सम्मानित
बिसवां कोतवाली में तैनात कांस्टेबल पवन पटेल द्वारा मानवता का परिचय देते हुए एवं सराहनीय कार्य करते हुए बीते दिन बिसवां महमूदाबाद रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल दंपति के साथ चोटिल हुए बच्चे को अपनी गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचाया जबतक चोटिल दंपति का प्राथमिक उपचार होता रहा तब तक घायल बच्चे को अपनी गोद में लिए बहलाते रहे जिसकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसको देख हर व्यक्ति सराहना कर रहा है इसी क्रम में साई महोत्सव के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने कोतवाली परिसर में आकर कांस्टेबल पवन पटेल को फूल माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की एवं प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान को फूल माला पहनाकर उन्हें बधाईयां दी और कहा कि प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में जिस तरह से कांस्टेबल पवन पटेल उत्कृष्ट किया है वो बधाई के पात्र है एवं जिस तरह से कांस्टेबल पवन पटेल ने मानवता की मिसाल पेश की है वो काबिले तारीफ है।

No comments