SP and Congress : समाज वादी पार्टी व कांग्रेस कमेटी द्वारा दीपक ,मोमवत्ती,टार्च जलाकर युवा मांगे रोजगार नारो के साथ विरोध प्रदर्शन संपन्न
HTN Live
मुसीब वेग/ आदेश शर्मा
जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी
आज दिनांक 9 सितंबर को रात 9:09 पर 9 मिनट तक जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त कांग्रेस के फ्रंटल, प्रकोष्ठ ,विभाग, युवा सोशल मीडिया एवं समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने युवा मागे रोजगार के नारों के साथ पूरे जनपद में अपने घरों दुआरे चौराहों पर दीया मोमबत्ती टॉर्च मोबाइल जला कर के विरोध जताया अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ने अपने कैंप कार्यालय पर बालकनी में, शुभम अग्निहोत्री ने गोला सदर चौराहे पर, प्रेम कुमार वर्मा ने अपने आवास पर, कमर आलम ने अपने दरवाजे पर, महेंद्र विक्रम सिंह मोहम्मदी ने अपने आवास पर, गुरमीत सिंह भुल्लर जी ने अपने फार्म हाउस पर, रजत गुप्ता मोहम्मदी ने अपने आवास पर रवि गोस्वामी ने अपने आवास पर लखीमपुर में इस प्रकार पूरे जनपद में सैकड़ों जगहों पर दीया ,मोमबत्ती , टॉर्च मोबाइल की लाइट जला कर के युवा मांगे रोजगार के नारों के साथ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर अमीर नगर के युवाओं ने नौ तारीख को रात नौ बजे नौ मिनट तक मोबाइल फोन लाइट व मोमबत्ती जलाकर मैं बेरोजगार हूँ मुझे रोजगार दो का समर्थन किया जिसमे युवा सपा नेता तौफीक बेग की अगुवाई मे साहबान सोनू कार्तिक ख़ालिद राज़ नाजिम शाहनवाज़ अदनान आदि शामिल हुए




No comments