Sitapur : जानवरों के पीछे भिड़े दो पक्ष महिला घायल
HTN Live
सीतापुर उत्तर प्रदेश । बिसवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा मे राम शंकर के धान के खेत मे बकरी चर रही थी राम शंकर की पत्नी ने मायाराम को बताने गयी की तुम्हारी बकरी हमारे खेत मे चर रही है इन्हें बांध कर रखिये इसी बात से नाराज होकर मयाराम पुत्र गुरुचरन भार्गव ने लाठी डण्डो से मारने लगा जब तक गांव के लोग दौडे तब तक महिला घायल हो चुकी थी गाव वालो ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साण्डा भेज दिया जहाँ पर उसका इलाज के दौरान डाक्टर ने महिला की हालत को गम्भीर बताते हुये जिला अस्पताल रिफेर कर दिया थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

No comments