Lucknow : ऑनलाइन विश्व साक्षरता दिवस का आयोजन किया
HTN Live
लखनऊ 8 सितम्बर प्राईवेट टीचर एसोसियशन उत्तर प्रदेश के द्वारा स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन साक्षरता दिवस को बच्चो को अपने तरीके से पढा कर मनाया ।संरक्षक शिषिर बाजपेई ने बच्चो और अभिभावको को अशश्वत किया की हमारी लडाई स्कूल मैनेजमेंट की गलत नीतियो से है हुम बच्चो के साथ कोई अन्न्याय नही करेंगे।
अध्यक्ष डी के सिंह ने बच्चो के पढ़ाने के साथ अभिभावको से यह अनुरोध किया की आप लोग स्कूल की फ़ीस जितनी भी हो सके जमा कर दे ।जिससे हम टीचर के घर भी चल सके ।
उपाध्यक्ष वी सी पाठक ने बच्चो को ऑनलाइन क्लॉस कराके यह विश्वास दिलाया की किसी भी बच्चे की पढाई को फ़ीस जमा ना होने पर रुकने नही दिया जायेगा। ।लेकिन कारण सही होना चाहिये।
मिनी श्रीवास्तव ऑनलाइन डांस सिखा कर बच्चो को नई ऊर्जा प्रदान करती है बच्चे बहुत खुश हुए नया डांस सीख कर ।
ज्योती शुक्ला, किरन जी ,अन्जली , निशुल्क भागवतगीता का पाठ सिखा कर हर उम्र के लोगो को संस्कार पुर्ण ज्ञान प्रदान कर रही है ।
रुचि अरोरा गरीब बच्चो को ऑनलाइन पढा कर शिक्षित कर रही है ।
परवरिश संस्था की कसुम विशेष बच्चो को एक बार मे एक बच्चे को रोज़ 20 मिनट की क्लास करती है। दिन मे 40 बच्चो को पढाती है ।
अनिता चानदोक ऑनलाइन शिक्षा के जरिये बच्चो की किसी भी समस्या को हल करने के लिये हमेशा तैयार रह्ती है ।
गायत्री अलोक स्वर्णकार घर मे ही स्कूल के बोर्ड को लाकर बच्चो को पढा रही है ।
एस्सोसियेशन के सभी सदस्य शिक्षक होने के दायित्व को सदैव पूर्ण करने को तत्पर है ।
सभी प्राइवेट स्कूल के टीचरो का यही अनुरोध बच्चो से रहा की अपनी पढाई बंद ना करे कोई समस्या हो तो हमे अवगत कराये हम समाधान करेंगे ।
प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट से यही कहना है की जब बीते वर्षो मे फायदे मे टीचरो को लाभ नही दिया तो घाटे मे हमसे शेयर क्यो मांग रहे ।सरकार ध्यान दे प्राइवेट स्कूल के टीचरो का जो घर बैठा दीये गये या दिन भर महीने भर काम करने के बाद आधी सैलरी ही दी जा रही है। जिन्हे निकाल दिया है उनके भूखो मरने के हालात हो गये है



No comments