Breaking News

Shahganj Jaunpur : नियमों को ताक पर रखकर निर्मित हो रहा पेट्रोल पंप शिकायत पोर्टल पर मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की अपील

HTN Live 
 


शाहगंज। पेट्रोल-पंपों की स्थापना में कुछ जिम्मेदारों की मिलीभगत से कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य जारी है। शाहगंज-अयोध्या मार्ग एनएच5 पर मे. एसके इच्छापूर्ति सर्विस स्टेशन के नाम से एक पेट्रोल-पंप वर्ष 2013-14 से संचालित हो रहा है। अब इसी पंप के पास 300 मीटर के अंदर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का दूसरा पंप कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से स्थापित हो रहा है। 

इच्छापूर्ति सर्विस स्टेशन के संचालक विशाल जायसवाल का आरोप है कि उक्त पंप में पूरी तरह से नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत है। पंप न सिर्फ तीन सौ मीटर के अंदर है बल्कि राजभर बस्ती को जाने वाला एक सार्वजनिक मार्ग भी इसी दायरे में है। इतना ही नहीं और भी कई तरह की कमियां हैं। जिन्हें बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा सकता है। 

बहरहाल जिला प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही न होने से थकहार कर उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

No comments