Breaking News

Lakhimpur Kheri : खुली बैठक मे कोटेदार का चुनाव संपन्न कराने के नाम पर ग्रामीणो की सर्व सम्मति के विना स्वयं सहायता समूह की सदस्या को प्रथम वरीयता के नाम पर काटेदार नियुक्त किये जाने से ग्रामीणो मे आक्रोश

HTN Live 

  

     देवेंद्र कुमार संवाददाता लखीमपुर खीरी


जनपद लखीमपुर खीरी के व्लाक वांकेगंज स्थित ग्राम सभा सुआबोझ के ग्राम खरैंटा मे आज प्राथमिक विद्यालय प्रांगण मे नये कोटेदार के चयन हेतु खुली बैठक का आयोजन संपन्न कर उपस्थि सर्वसम्मति से कोटेदार का चयन संपन्न किया जाना था 
यहां पर कुल दो आवेदन आये थे ।



जिनमे एक सरला देवी पत्नी राम किशुन दूसरा गीता देवी पत्नी भाई लाल का था 
इसमे सरला देवी ग्राम मे चल रहे स्वयं सहायता समूह की सदस्या भी है 
ग्रामपंचायत अधिकारी चंद्र प्रकाश वर्मा के अनुसार इनमे एक आवेदन जो कि  ग्राम मे पूर्व से चल रहे स्वयं सहायता समूह की तरफ से सरला देवा  का था एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह को प्रथम वरीयता दिये जाने के स्पष्ट निर्देश के चलते स्वयं सहायता समूह की सरलादेवी को विजित घोषित कर दिया गया 
वहीं अधिकारियों द्वारा खुली बैठक मे सर्व सहमति के स्थान पर पूर्व नियोजित ढंग से विना ग्रामीणो की सहमति के इक तरफा तरीके से सरला देवी के चयन पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और चुनाव अधिकारियो पर धांधली का आरोप लगाने लगे हैं
  उत्तेजित ग्रामीणो का कहना है कि यह खुले आम वेईमानी है यदि स्वयं सहायता समूह को ही कोटा देना था तो अधिकारियो ने इसकी जानकारी पहले से क्यो नहीं दी 
हम लोगो को यहां पर बुलाकर खुली बैठक व सर्व सम्मति का ढोंग क्यो किया उनका कहना है कि कोटा भाई लाल को ही दिया जाये क्यों कि वहां आये लोग भाई लाल को ही कोटेदार वनाये जाने का समर्थन करते हैं
वहीं इसी व्लाक के ग्राम सभा मूंडा खजुहा मे भी प्राथमिक विद्यालय परिसर मे कोटेदार के चयन हेतु खुली बैठक का आयोजन किया गया था 
जिसमे विजुवा व्लाक से वृजेद्र अवस्थी ग्राम पंचायत अधिकारी को पर्यवेछक के रूप मे भेजा गया था परन्तु  अपरिहार्य कारणो से आज कोटेदार चयन की पृक्रिया पूर्ण नही की जा सकी अत: अब किसी और दिवस पर खुली बैठक मे कोटेदार का चयन किया जायेगा 
पूर्व मे यहीं पर सोबरन लाल कोटदार था जियके द्वारा वितरण के समय कुछ अनिमियताओ व ग्रामीण राजनीति विद्वेष के चलते सोबरन लाल का कोटा तहसील के अधिकारियो द्वारा सस्पेंड कर कोटे को सिकंदर पुर अटैच कर दिया गया था जहां से कोटे का राशन लाने मे ग्रामीणो को कठिनाइयो का सामना करना पड रहा है ।

No comments