Breaking News

Lakheempur Kheeri : खेतो मे घुसे जंगली हाथी ग्रामीणो मे दहशत वन कर्मी मौके पर मौजूद


                


मुसीब वेग/ देवेंद्र कुमार जनपद लखीमपुर खीरी

टीकापुर मे मिली खबरो  के अनुसार खदेडे जारहे जंगली हाथी

उत्तर खीरी वन प्रभाग की उत्तर निघासन रेंज बेलरांया अंतर्गत ग्राम चीमा टांडा मे जंगली हाथियो के झुंड ने दिनदहाडे जंगल से निकल कर खेतो मे धावा बोलकर गन्ने व धान की फसलो को वना रहे निशाना 
 ग्रामीणो की सूचना पर तत्काल वन दरोगा सुरेंद्र कुमार वन रक्छक श्याम सिंह व अन्य कर्मी नसीम अहमद, संदीप कुमार व मुन्ना मौके पर पहुंचे 
जंगली हाथियो के समूह को वापस जंगल की ओर धकेलने के किये जारहे है प्रयास 
 ग्रामीणो मे दहशत का माहौल 
बताते चले कि कतर्नियां घाट से सटे बेलरांया रेंज के बार्डर पर ग्राम खरैटिया व ग्राम मझरा के बीच कौडियाला व मुहाना नदी के अंदर सिचाई विभाग की हजारो एकड जमीनो पर जिसको नेपाल से आने वाले हाथियो का कारीडोर कहा जाता है कुछ लोगो ने गत वर्ष से साजिशन कब्जा करके वहां फसलें उगाना शुरू कर दिया है जिसके चलते इन नेपाली जंगली हाथियो का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है 
जिसका परिणाम किसानो की फसलो की वर्वादी  व दहशत के रूप मे सामने आरहा है
बताते चलें कि पडोसी राष्ट्र नेपाल मे भारत के बेलरांया रेज से सटे नेपाल के टीकापुर बार्ड नंबर 8 के श्रीलंका छेत्र मे बीते दिन दिन से जंगली हाथियो के बडे समूह ने आतंक मचा रखा है 
नेपाली लोग इन हाथियो को पटाखों और अन्य संसाधनो के जरिये भारत के तरफ धकेलने मे लगे हैं 
प्रतीत होता है कि आज यह नया  हाथियो का झुंड बीती रात नेपाल से खदेडे गये हाथियों के झुंड का ही हिस्सा हो जो अब भारतीय छेत्र मे आकर गन्ने व धान की फसलो से पेट की आग बुझा रहा हो और वर्वादी कर रहा हो

No comments