Lakhimpur Kheri : कोतवाली सदर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा गुमशुदा बालक सूर्यप्रताप सिंह (उम्र 10 वर्ष) को 22 घंटे के अंदर सुकुशल बरामद किया गया
HTN Live
देवेंद्र कुमार रिपोर्ट लखीमपुर खीरी
पुलिस अधीक्षक खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोतवाली सदर इलाके के गढी रोड से गुमशुदा दस वर्षीय बालक को मात्र22 घंटो मे ही सकुशल वरामद कर परिजनो को सौंप दिया गया
जानकारी के अनुसार बालक सूर्य प्रताप सिंह उर्फ फंटू कल दिनांक 09.09.20 को अपने घर के पास खेलते समय लापता हो गया था परिजनो द्वारा गुमशुदा हुये बालक की सूचनाव कोतवाली पुलिस को दिये जाने के बाद पुलिस अधीक्षक खीरी सत्येंद्र कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्छक व छेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे पुलिस को कई टीमो मे बांट कर लापता बालक की जानकारी जुटाने व पता लगाने मे लगा दिया गया ।
जिसके फलस्वरूप लापता बालक को महज 22 घंटे के अंदर ग्राम पनगी खुर्द, रामापुर से सकुशल बरामद किया गया है।
बच्चे की सकुशल बरामदगी होने पर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 10,000 रू0 के पुरस्कार की घोषणा की गयी है।
बताते चलें कि उक्त घटना के संबंध में कल दिनांक 09.09.20 को थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 988/20 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन किया गया था। साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया गया था। गुमशुदा बच्चे के निवास स्थान की गूगल मैपिंग कर तकनीकी रूप से संशाधनों को प्रयोग किया जा रहा था। जिसके परिणामस्वरूप 22 घंटे के अंदर आज दिनांक 10.10.20 को गुमशुदा बच्चे की सकुशल बरामदगी की गयी



No comments