Gonda news : मायके रह रही नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की खुदकुशी
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के हिंदू नगर खास गांव स्थित मायके में रह रही नवविवाहिता ने बीते बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से मायके में कोहराम मच गया। गांव के चंद्रभान मिश्र की पुत्री कुसुम (22) की शादी 30 मई 2020 को पड़ोस के गांव हिंदू नगर बाकी निवासी विकास मिश्र पुत्र देवेंद्र कुमार मिश्र के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का गौना अभी नहीं हुआ था। परिजनों का कहना है, कि बीती देर शाम कुसुम नित्य क्रिया के बहाने घर से थोड़ी दूर स्थित तालाब के किनारे बेर के पेड़ पर अपने ही दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। काफी समय बीत जाने पर जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिवार वालों को चिंता हुई, और सभी ढूंढने निकल पड़े। थोड़ी दूर जाने पर लोगों ने जो मंजर देखा, तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। कुसुम की डेड बॉडी पेड़ से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments