Breaking News

International Hindi Day अंतरराष्ट्रीय हिंदी काव्य महोत्सव का आयोजन। हिंदी विश्व पटल पर

HTN Live 

 


एला फाउंडेशन लखनऊ , का हिन्दी पखवाड़ा महोत्सव -समन्वय और सृजन -  दिनांक 14  सितबंर को " हिंदी विश्व पटल पर" शीर्षक अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय  हिन्दी काव्य महोत्सव के रूप में संपन्न हुआ। ऑनलाइन मोड में संचालित इस अंतर्राष्ट्रीय काव्य सम्मलेन में फिजी से  श्री अमित अहलावत ने अंतर्राष्ट्रीय संयोजक  के रूप में कार्यक्रम को संचालित किया।
प्रो  रवीन्द्र प्रताप सिंह  की अध्यक्षता  में कार्यक्रम में फिजी  में बसे   भारतीय  कवि अमित अहलावत ,न्यूज़ीलैंड से कवियत्री डॉ सुनीता शर्मा ,फिजी के हिंदी लेख संघ के अध्यक्ष श्री जैनन प्रसाद , फिजी  नेशनल यूनिवर्सिटी फिजी से हिंदी कवि डॉ बलराम पंडित जी , डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से  डॉ अलका सिंह , नागपुर से प्रो अवधेश सिन्हा आदि कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।



विशिष्ट अतिथि के रूप में  फिजी  में भारतीय उच्चायोग की उच्चायुक्त एवं  हिंदी की  जानी मानी लेखिका एवं कवि डॉ पद्मजा ने प्रतिभाग किया और भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में अपनी कवितायेँ पढ़ी। 

डा 0 अलका सिंह ने भाषा संस्कृति , पर्यावरण एवं सामाजिक मुद्दों को छूती हुई अपनी रचनाएँ पढ़ीं। श्री अमित अहलावत  ने  देश संस्कृति एवं हिंदी पर अपनी ओजमयी रचनाएँ पढ़ी। एला के सचिव - डॉ कुलवंत सिंह  ने आमंत्रित कवि गणों का आभार व्यक्त किया।
सभी रचनाकारों में  में हिंदी के वैश्विक परिवेश की झलक दिखी , साथ ही इसके प्रचार प्रसार हेतु तन्मन्यता के भी भाव दिखे । एला के सचिव - डॉ कुलवंत सिंह  ने आमंत्रित कवि गणों का आभार व्यक्त किया। समारोह में  बिहार से  युवा कवि राहुल कुमार सिंह ने ऑनलाइन लिखकर देश और मातृभाषा के प्रति अपने भाव व्यक्त किया। छतीसगढ़ से डॉ प्रतिभा मुख़र्जी साहूकर, महाराष्ट्र से डॉ ऍन जे पवार , संजय विट्ठल बाविस्कर,  इत्यादि  ने प्रतिभाग किया

No comments