Hindi day : हिंदी दिवस पर ग्लोबल वूमन लिटरेचर फेस्टिवल में आनलाइन काव्य पाठ का आयोजन
HTN Live
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ग्लोबल वूमन लिटरेचर फेस्टिवल के द्वारा राष्ट्रीय महिला काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कोरोना काल में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाएं अत्यंत जागरूक हुई है और अपनी सृजनात्मकता और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन देश-विदेश सभी जगह कर रही हैं। ग्लोबल वूमन लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक एस.पी. वर्मा के माध्यम से ग्लोबल वूमन लिटरेचर फेस्टिवल की
झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रजनी शर्मा चंदा ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन जूम एप के माध्यम से किया ।जिसमें देश विदेश की अनेकों प्रसिद्ध कवयित्रियों ने शामिल होकर हिंदी के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रीतपाल चाहल ने कनाडा से तथा विशिष्ट अतिथि मीनू सिन्हा मीनल ने रांची से अपने आशीर्वचनों से कार्यक्रम को प्रारंभ किया। सरस्वती वंदना ऋतंभरा विश्वजीत ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रजनी शर्मा चंदा ने किया जिसमें ऋतंभरा विश्वजीत गुजरात से, योगिता चौरसिया मध्य प्रदेश से, मुनमुन ढाली रांची से, संध्या सर्वटे सागर मध्य प्रदेश से, अश्वनी दत्तात्रेय गुजरात से, डॉक्टर प्रीतपाल कौर चाहल कनाडा से, अनिला जोशी गुजरात से, अंजनी शर्मा हरियाणा से, नीरज भार्गव नीर, राजश्री रतावा राजस्थान से, डॉक्टर कुमुद बाला हैदराबाद से, डॉक्टर रश्मि शुक्ला, मंजूषा किंजवडेकर नागपुर से, किरण पाहवा गोविंदगढ़ से, डॉक्टर विजय लक्ष्मी उत्तराखंड से, लीना पेंढारकर कर्नाटक से,ललिता कुमारी वर्मा उत्तर प्रदेश से,मीनू सिन्हा मीनल झारखंड से,ममता जैन भोपाल से, प्रतिभा द्विवेदी मध्य प्रदेश से, ज्योती किरन रतन लखनऊ से ,संगीता सी सोनी गुजरात से, डॉ नेहा इलाहाबादी दिल्ली से, तथा डॉ रजनी शर्मा चंदा रांची झारखंड से हिंदी दिवस पर एक से बढ़कर एक रचनाएं काव्य पाठ में प्रस्तुत किया। हिंदी को सशक्त करने के लिए सभी ने इसे आत्मसात करने, दैनिक जीवन में उपयोग करने औरकार्य क्षेत्र में उपयोग करने की बात कही। साथ ही हिंदुस्तान के सभी रह वासियों को राष्ट्रभाषा हिंदी को अपनाने की सीख देती हुई अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन मुनमुन ढाली ने किया। ग्लोबल वूमन लिटरेचर फेस्टिवल महिलाओं के लिए साहित्यिक क्षेत्र में महिलाओं को आगे ले जाने के लिए पूर्णरूपेण तत्पर है। मंच के संस्थापक एस पी वर्मा ने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. रजनी शर्मा चंदा ने देश भर की सभी महिलाओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया है।

No comments