Breaking News

Gondlamau Sitapur : मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

HTN Live 


शर्तों को मानने के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन 

सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
संदना कस्बे में कल हुए बिजली के हादसे से ग्रामीणों में काफी रोष ब्याप्त है।परिजनों का कहना है की जब तक बिजली विभाग का कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आएगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा इस मामले में माधुरी पत्नी बनवारी निवासी संदना ने थाने में  विद्युत विभाग के जेई राकेश भार्गव तथा लाइनमैन शंकरलाल की घोर लापरवाही के चलते मेरे पति की जान गई है जब तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आएगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा मौके पर किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद हैं।किसान की हुई मौत से किसान  यूनियन में काफ़ी रोंश देखने को मिला उनकी जिद है की जब तक मृतक के परिवार के किसी एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी नहीं दी जाए तथा उचित मुआवजा भी दिया जाए।और ग्रामीणों के अनुसार पावर हाउस का सीयूजी नंबर 9453004750 कभी भी नहीं मिलता है।जिससे आये दिन घटनाये होती रहती है।कई बार अखबारों में (सीयूजी नम्बर रहता है स्विच ऑफ) प्रकाशित किया जा चुका है।मगर उच्च अधिकारी इस बात को लेकर अपना पल्ला झाड़ लेते है।मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 100000 का चेक तथा एक संविदा पर नौकरी और ₹400000 बाद में देने का वादा किया उसके बाद परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की है ।

बताते चले कि संदना कस्बे के पुरानी बस्ती निवासी सुरेश पुत्र छोटेलाल,लक्ष्मी पुत्री सुरेश,बृजेश पुत्र सुरेश,चमेली पत्नी सुरेश, नित्य प्रति अपने कार्य को करने के लिए सुबह अपने खेत पर निकले थे। सोमवार सुबह 6:30 बजे खेत पर पहुचे ही थे कि जर्जर 11000 विधुत लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया जिससे चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो ग्रामीण आनन फानन में मौके पर पहुँचकर किसी तरह पॉवर हाउस पर फोन करके लाइट कटवाकर चारो लोगो को उपचार के निजी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। फिर कुछ देर बाद कस्बा निवासी बनवारी पुत्र जसकरन उम्र 55 वर्ष अपने खेत पर काम करने जा रहे थे टूटे पड़े तार में फिर से दुबारा करंट आने से उनकी मौत हो गयी थी ।

मामले में संदना थाना प्रभारी आर बी सुमन से बात की गई उन्होंने बताया की उनकी मांगों को पूरा कर दिया गया है वह शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं ।

No comments