Breaking News

Lucknow Municipal Corporation : महापौर ने दी व्यापारियों को राहत, अमीनाबाद अंडरग्राउंड पार्किंग में व्यापारी कर सकेंगे मासिक पास पर भी गाड़ियां पार्क

HTN Live 



महापौर संयुक्ता भाटिया ने अमीनाबाद के व्यापारियों को बड़ी राहत दी है, इस कोरोना काल मे प्रभावित हुए व्यापारियों को अमीनाबाद पार्किंग में मासिक पास पर ही वाहन पार्क कराने  की अनुमति रहेगी। इस हेतु व्यापारियों ने महापौर से मिलकर अनुरोध किया था। महापौर ने अनुरोध स्वीकार करते हुए नगर आयुक्त को इस हेतु निर्देशित किया। 

कोरोना काल मे जहाँ व्यापार प्रभावित हुआ है वही व्यापारियों की भी आमदनी प्रभावित हुई है, ऐसे समय अमीनाबाद अंडरग्राउंड पार्किंग में व्यापारियों से मासिक पास पर ही वाहन पार्क करने के संबंध में व्यापारियों ने महापौर से मिलकर अनुरोध किया। जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने व्यापारियों को राहत देते हुए मासिक पास पर भी वाहन पार्क करने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया है।

No comments