Government of Bihar : पटना मे पुलिस की बडी कार्यवाही एक अबैध आधुनिक पिस्टल निर्माण कारखाने का पर्दाफाश
HTN Live
Htnlive
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को पूरी पारदर्शिता व सुरक्छा के साथ संपन्न करानेको लेकर जहां चुनाव आयोग व पुलिस-प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ चुनावो की तैयारियों मे व्यस्त हैं , वहीं अपराधी समूह भी अपने आकाओ के इशारो पर व्यवधान डालने की हर तरह को मनसुबे को पूरा करने में लगे हैं।
Meanwhile, STF and Patna Police got a big success इस बीच, एसटीएफ और पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है ।
पटना के ईशोपुर चापाकल मे हैंडपंप निर्माण करने की फैक्ट्री मे चल रही थी अबैध आधुनिक पिस्टल फैक्ट्री
इस फैक्टरी में मौत का सामान निर्माण करने में जुटे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर एक चुनाव मे व्यवधान डालने की साजिश को नाकाम कर दिया है
बता दें कि इस दौरान फैक्ट्री से तीस से ज्यादा अर्धनिर्मित पिस्टलो व उनके पुर्जो के साथ पिस्टल निर्माण करने वाले औजार व मशीने भी पुलिस ने बरामद की है।
बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय को गुप्त सूचना मिली की पटना जिले के खुसरूपुर से विदेशी हथियारों की हूबहू नकल वाली वेहद खतरनाक किस्म की पिस्तौलो की भारी मात्रा में तस्करी हो रही है। जिसके बाद एसटीएफ को कार्रवाई की जिम्मेवारी दी गई। कई दिनों के प्रयास के बाद स्पष्ट हो पाया कि खुशरूपुर के रास्ते प्रदेश व देश के अन्य राज्यो मे तस्करी कर भेजे जारहे पिस्टलें दर असल ईशोपुर के चापाकल की हैंडपंप वनाने का फैक्ट्री में ही बनाए जा रहे हैं और यहीं से खुशरूपुर के अपराधियों द्वारा तस्करी के लिए दूसरे जिला व दूसरे राज्यों में भेजा जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह एसटीएफ और पटना पुलिस ने इशोपुर स्थित चापाकल की हैंडपंप फैक्ट्री में छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल और कई तरह का हथियार बरामद किया हैं। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगा हैं और इससे जुड़े कई और लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हैं।
बताया यह भी जा रहा है कि खुसरूपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी मधुसूदन यादव की जमीन पर चापाकल हैंडपंप निर्माण फैक्ट्री के नाम पर अवैध हथियार के धंधेबाज यह गोरख धंधा संचालित कर रहे थे.
फिलहाल पुलिस मधुसूदन यादव और अवैध हथियार के धंधेबाज की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है. हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों का हवाला दे इस संबंध में कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए कारीगरों से कड़ी पूछताछ कर इस मामले के सरगना तक पहुंचने की कवायद में जुटी है. गिरफ्तार कारीगरों के बयान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.



No comments