Atariya Sitapur : अटरिया बीती रात चोरों ने घर से जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
अटरिया सीतापुर-प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के जनपद सीतापुर सिधौली अटरिया थाना क्षेत्र के निवासी दांपत्य के घर से नगदी समेत जेवर उड़ा ले गए आपको बताते चलें पूरी घटना अटरिया थाना क्षेत्र के भगवती प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय गिरजा शंकर यादव के घर में बीती रात चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया पीड़ित भगवती प्रसाद यादव ने संबंधित थाना प्रभारी को सूचना देते हुए अवगत कराया के उक्त घटना में तकरीबन ₹3000 तथा बहू की अलमारी में रखे उसके जेवरात जैसे, एक चोटी बाल चांदी, की 3 जोड़ी चांदी की बिछिया, 1 सोने की माला, सोने की सुई धागा, टॉप्स, एक ओम का चिन्ह बना हुआ सोने की माला, 1 जोड़ी चांदी की पायल, तथा बच्चे के 3 जोड़ी खड़ाहूं, जो कि पैर में पहने जाते हैं आदि सामान गायब मिला पीड़ित परिवार घटना से अवगत होते ही संबंधित थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है वही अटरिया थाना अध्यक्ष करुणेश सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया

No comments