Breaking News

Gonda news : पति ना करे योग तो पत्नी ना दे भोजन - योग गुरु सुधांशु द्विवेदी

HTN Live  


 रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

कोरोना काल के इस संकट की घड़ी में आलाधिकारियों के स्वास्थ्य की फ्रिक करते हुए योग गुरु सुधांशु द्विवेदी ने उच्चाधिकारियों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व तनाव को दूर करने के लिए योगाभ्यास कराने की पहल की है।
योग गुरु सुधांशु द्विवेदी का मानना है कि यदि उच्चाधिकारी योग रुपी ब्रह्यस्त्र को अपने दैनिक जीवन में अपनायेंगे तो चैनल से जुड़े सभी कर्मचारीगण व आम जनमानस आपसे सीख लेकर योग अपनाकर कोरोना जैसी कई बिमारियों को मात दे सकते हैं।
जिसकी कवायद माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित उत्तर-प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी(आयुर्वेद विभाग) द्वारा संचालित योग कक्षाओं  के माध्यम से  योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता योग प्रशिक्षक गौरव गुप्ता योग प्रशिक्षक अनिल भट्ट और समाजसेवी  साक्षी अरोड़ा के द्वारा इस मुहिम को नई दिशा प्रदान की जा रही है जिस कड़ी में डी.आई.जी. डॉ.राकेश सिंह, आई.एफ.एस. सुजॉय बनर्जी, पीएसी कमांडेंट अशोक कुमार वर्मा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के साथ साथ  जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी गण, वरिष्ठ चिकित्सक, व्यापारी गढ़, विद्यार्थी गण अन्य जिलों के अधिकारीगण जुड़ते जा रहे हैं।
योग गुरु ने सभी मातृशक्ति से घर की खुशहाली के लिए यह अपील किया है। कि यदि आप चाहती है। कि आपका परिवार सदैव खुशहाल व निरोगी रहे तो आपको अपने परिवार के प्रति सख्ती दिखानी होगी यदि आपके घर के सदस्य प्रतिदिन 45 मिनट योगाभ्यास न करें तो आप भोजन न दीजिए । जिससे सदस्य सोचेंगे कि बिमारी व भूख से तड़पने से अच्छा योग अपना लेनी चाहिए। जिससे घर के सभी सदस्य स्वस्थ व समृद्धि जीवन व्यतीत कर सके। आपकी एक छोटी सी सख्ती से आपका घर,समाज व देश सशक्त व रोग मुक्त होगा।

No comments