Breaking News

Gonda news : पुलिस अधीक्षक गोंडा ने इटियाथोक कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

HTN Live 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

आज दिनांक-18.09.2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा  शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना इटियाथोक का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई व लंबित विवेचनाओ/ प्रार्थना पत्रो का अतिशीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गैर इरादतन हत्या,बलवा आदि के प्रकरणों व सम्पत्ति /भूमि विवाद के प्रार्थना पत्रो का तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का  प्रयोग करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा थाने पर आने वाले आगन्तुको की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया  |

No comments