Lakhimpur Kheri : पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मुन्ना की तेरहवीं पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन संपन्न
HTN Live
लखीमपुर खीरी
कई राजनैतिकदलो के लोग रहे मौजूद
देवेंद्र कुमार संवाददाता लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के निधासन तहसील स्थित ग्राम त्रिकोलिया मे स्वर्गीय पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मुन्ना के पैतृक आवास पर निरवेंद्र कुमार की तेरहवी का आयोजन संपन्न किया गया ।
इस अबसर पर एक श्रधांजली सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे समाजवादी पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा एवं
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्छ प्रहलाद पटेल द्वारा अपनी टीम के साथ उनके ग्राम तिरकौलिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधायक अजय कुमार लल्लू भैया के द्वारा भेजा गया शोक संवेदना पत्र उनके पुत्र संजीव कुमार मिश्र को पढ़कर सुनाया और सौंपा गया अपने संबोधन में भी उन्होने स्पष्ट रुप से कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ इस संघर्ष में खड़ी है अगर जरुरत पड़ी तो पूरा उत्तर प्रदेश का कांग्रेस जन आपके इस आंदोलन के साथ उतरेगा ।
बताते चले कि त्रिकोलिया मे गत 6 सितम्बर को एक जमीनी विवाद के चलते हुयी पकड धकड के दौरान 72 वर्षीय वृद्ध पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मुन्ना की हृदयगति रुकने से आकस्मिक मौत हो गयी थी जिसको लेकर स्वर्गीय विधायक मुन्ना के पुत्र द्वारा विधायक की मौत को हत्या वताते हुये त्रिकोलिया मे अनशन चलाया जा रहा था ।
आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी सहजेद्र दीक्षित जी वरिष्ठ कांग्रेश नेता रिशाल अहमद ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, जिला सचिव के के मिश्रा ,निवर्तमान नगर अध्यक्ष मैलानी सोनू अवस्थी ,आविद हुसैन पलिया , आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे


No comments