Breaking News

Crime news : बेटे के हत्या का आरोपी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

HTN Live 

मामूली कहासुनी को लेकर बेट की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छुपाया


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा


इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के पेमईपुरवा गांव में पिता द्वारा अपने ही 12 वर्षीय पुत्र की हत्या कर शव को घर के बगल स्थित गन्ने के खेत में फेंकने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है पत्नी की नामजद तहरीर पर आरोपी पति को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पूरा मामला इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा सराय के मजरा पेमई पुरवा मियां पट्टी से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक एहसान बीते तीन दिनों से गायब था काफी खोजबीन के बाद जब युवक का पता नहीं चला तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना इटियाथोक कोतवाली पुलिस को दी गई। परिजनों की खोजबीन में बीते दिवस युवक की लाश बगल स्थित गन्ने के खेत में पडी मिली जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। तथा हत्या आरोपी पिता शमसुद्दीन पुत्र पुददन निवासी ग्राम पंचायत परासराय मजरा पेमईपुरवा थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को हिरासत में लेकर हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

No comments