Breaking News

Gonda news : स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपाइयों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

HTN Live 

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा संगठन प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस विशेष सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है। संगठन के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि क्षेत्र के जरूरतमंद निराश्रित लोगों को उनके जरूरत के मुताबिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि रक्त एवं प्लाज्मा दान, दृष्टिबाधितों में चश्मा वितरण, अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण, दिव्यांग जनों में सहयोगी उपकरणों आदि का वितरण  करके आशीर्वाद स्वरुप प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में आज 18/09/20 को इटियाथोक मंडल के मोहनपुर असधा गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा के नेतृत्व में मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर पूरे परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाते हुए लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया। वही मंडल महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मिलकर ग्राम पंचायत तेलियानी कानूनगो में स्वच्छता अभियान चलाया तथा मौजूद लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुशील मिश्रा, बबलू तिवारी, अजय राठौर, सोमेश्वर पांडे, विशाल वर्मा, विनोद वर्मा, सुनील तिवारी, अंकित यादव, परमेश्वर वर्मा, उमंग मिश्रा, विजय गौतम आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments