गन्ने के खेत में बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी : शाहजहांपुर
HTNLivenews ✍️.Com
( उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर )
( संवाददाता :- हिन्दू ✍️अमन मिश्रा )
🔴 शाहजहांपुर :-
***गन्ने के खेत में बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी***
___फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य
🔴शाहजहांपुर। घर के बाहर खेल रहा बच्चे का शव गन्ने के खेत मे मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे के शव की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारियों सहित फॉरेंसिक व डॉग स्कॉट टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर गहनता से जांच में जुट गई है।
🔴 रौजा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया सड़क निवासी हंसराम का 10 वर्षीय पुत्र नीलेश शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे घर से कुछ दूर स्थित पीपल के पेड़ के पास अपने जानवरों के पास खेल रहा था जो अचानक गायब हो गया। थोड़ी देर बाद उसकी मां उर्मिला उसे ढूंढती हुई वहां पहुंची लेकिन वह नहीं मिला, जब काफी देर तक नीलेश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसे ढूंढा गया। गांव के लोग भी लापता नीलेश की तलाश में जुट गए। दोपहर लगभग 1:00 बजे नीलेश का शव एक गन्ने के खेत में पड़ा देख ग्रामीण सहम गए। बच्चे के नाक से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। बच्चे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रोजा थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर व फॉरेंसिक व एवं डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गई। फिलहाल बच्चे की हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments