Breaking News

Congress party : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बहाने कांग्रेस अपना इतिहास पढायेगी

HTN Live 




आज दिनांक 11 सितंबर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर माइनॉरिटी डिपार्टमेंट रफत फातिमा जी की प्रेस वार्ता कांग्रेस भवन पर आयोजित हुई I
पत्रकार बंधुओं से रूबरू होते हुए रफत फातिमा जी ने कहां की विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 व 14 सितंबर को द्वितीय राजीव गांधी सामा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता  न्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है I
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 75 मी जयंती पर इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी I प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटॉप द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही हर जिले में सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे I छात्रों से भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे जिनका जवाब उन्हें 30 मिनट में देना होगा इस प्रतियोगिता के जरिए भारत में स्वतंत्रता संग्राम भारत का आर्थिक विकास भारत में कल कारखानों का विकास भारत में विकास से जुड़ी प्रमुख क्रांतियां आदि से संबंधित एवं पूर्व प्रधानमंत्री  द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा भारत में विज्ञान तकनीकी विकास भारत में कला साहित्य विकास आज की मुद्दों पर छात्र-छात्राओं की परख कर उनसे इन विषयों पर संवाद स्थापित भी किया जाएगा I
प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि परीक्षा में 16 से 22 वर्ष के बीच जिले के युवा भाग ले सकते हैं परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो की पूरी तरह निशुल्क है परीक्षा ऑनलाइन होगी परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करने वालों को मैसेज के द्वारा लिंक भेजा जाएगा I
पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान ने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन होगी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा रहे हैं परीक्षा देंगे सोशल मीडिया के जरिए भी इसका जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है I
समूचे प्रदेश में अभी तक तकरीबन पांच लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं I
उक्त प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित मेराज वली खान सिद्धार्थ त्रिवेदी शहर अध्यक्ष एवं फारुख सिद्दीकी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष व इरफान बैग प्रदेश सचिव अजीजुद्दीन सिद्दीकी कामिल उस्मानी राजेश प्रधान मोहम्मद शाद हरगोविंद वर्मा यशपाल सिंह उत्तम राजपूत रवि गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे I


No comments