Breaking News

Lakheempur Kheeri : कोल्हू से लौटते व्यापारी को लूटने की नीयत से अज्ञात हमलावरो ने मारी गोली व्यापारी घायल

HTN Live 


देवेंद्र कुमार रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गुरुवार की रात शहर के नवीन बाईपास पर एक कोल्हू व्यवसाई को अज्ञात लुटेरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने के चलते जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को वापस आने पर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक नरायन कालोनी निवासी अरविन्द शुक्ला पुत्र श्री कृष्ण शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है  कि वह गुरुवार की रात लगभग नौ बजे थाना हैदराबाद के ग्राम तकिया में स्थित अपने कोल्हू कारखाने से वापस आ रहे थे गोला नवीन बाईपास पहुंचने पर एक बाइक शोरुम के निकट दो लुटेरों ने तमंचा लहराते हुए बाइक लूटने के नियत से पहले बाइक छीनने का प्रयास किया पर उनका प्रयास सफल न होने पर उन्होने जान लेने की नियत से गोली मार दी। जिससे अरविन्द शुक्ला बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में भी उन्होने हिम्मत नही हारी और अपने घर पहुंचे जहां परिजन से उसे कोतवाली ले गये, कोतवाली से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। वापस आने पर अरविन्द शुक्ला ने शुक्रवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

No comments