आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष संचारी रोग अभियान के लिए प्रशिक्षण चला
HTN Live
नकहा परियोजना में दिनांक 25 सितंबर 2020 को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष संचारी रोग अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया साथ ही दस्तक अभियान के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ पूजा त्रिपाठी बीसीपीएम श्री भरत सरोज मुख्य सेविका श्रीमती उषा देवी एवं श्रीमती मंजू दुबे उपस्थित रहे स्वास्थ्य और आईसीडीएस विभाग सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया इसके अतिरिक्त पोषण माह के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा पंगी खुर्द आंगनवाड़ी केंद्र की पोषण वाटिका में सहजन का वृक्ष रोपित किया गया और सहजन के गुण लाभार्थियों को बताए गए ।




No comments