फिर लौट आयी हिंसक वन्यजीवो की दहशत, 13 वर्षीय बालक को तेंदुये ने वनाया निवाला
HTN Live
रिपोर्ट नरेंद्र कुमार मिश्रा/ देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के ईसानगर छेत्र मे साहेबदीन पुरवा मे सुबह सुबह घर से खेलने निकले 13 वर्षीय वालक चंदन पुत्र नेकराम पासी को जंगल से निकल कर खेत मे छुपे तेंदुये ने अचानक घात लगाकर हमला कर दिया
तेंदुये ने बालक पर पीछे से हमलाकर बालक के गले मे दांत गडा कर बालक की गर्दन को जोरदार झटका देदिया
लोगो ने जोर से शोर मचाकर जैसे तैसे तेंदुये को भगाया बताया जारहा है कि तेंदुआ बच्चे को लेकर भाग जाना चाहता था
पर ग्रामीणो के प्रतिरोध के चलते तेंदुआ बच्चे को छोड खेतो मे भाग गया
ग्रामीणो ने आननफानन मे बच्चे को हास्पिटल भिजवा कर जान बचाने का प्रयास किया पर तेंदुये के हमले से घायल बालक ने दम तोड दिया
मृतक बालक चन्दन पुत्र नेकराम जाति पासी उर्म 13 वर्ष निवासी साहेबदीनपुरवा ग्राम पंचायत बेलागढी थाना ईशानगर जिला खीरी पर हमले से पूर्व यह तेंदुआ पहले भी हमले कर चुका है और वन विभाग ने इसे चिन्हित कर पकडने के प्रयास प्रारम्भ किये हुये हैं
वहीं जिले के दक्छिण खीरी वन प्रभाग की महेश पुर रेंज मे जंगल से निकले टाइगर ने
दो बकरियों को बनाया निवाला वना डाला।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को गन्ने के खेत से निकले बाघ ने खेतों में चर रही बकरियों के झुंड पर हमलाकर दो बकरियों को निवाला बना कर दहशत फैला दी है। महेशपुर वन रेंज में आये दिन बाघ हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।जिससे ग्रामीणों के कृषि से जुड़े कार्य प्रभावित चल रहे हैं।दरअसल शुक्रवार की शाम देवीपुर बीट के ग्राम कोरवां सिथति गोटरी फार्म के पास पहुँचे बाघ ने तोखन लाल की दो बकरियों को निवाला बना डाला। जिससे वहां भगदड़ मच गई।सूचना पर क्षेत्र में ट्रेनी एस डी ओ आर्दश कुमार सिंह की अगुवाई में पेट्रोलिंग कर रही टीम ने पहुँचकर मौका मुआयना कर घटना की पुष्टि की है। मुआवजा दिलाने के लिए म्रत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया।टीम ने ग्रामीणों को खेतों पर समूह में जाने,हाका लगाने, पटाखा दगाने के लिए जागरूक किया है।टीम में रेंजर मो मोवीन आरिफ, वन दरोगा राम नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं उसी दिन रात लगभग साढे आठ बजे टाइगर ने अयोध्या पुरगांव मे दस्तक देदी और गांव के आखरी मकान के पास जाकर दहाडने लगा जिससे गांव मे पूरी रात लोग दहशत मे रहे।

No comments