हिंदुस्तान किसान मंच सीतापुर ने खैराबाद में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया
HTN Live
ब्यूरो रिपोर्ट
सीतापुर । हिंदुस्तान किसान मंच सीतापुर के द्वारा आज खैराबाद बने में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता अनुराग पाण्डेय के द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन जिला आईटी सेल बिमल तिवारी के द्वारा किया गया किसान संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन किसान भाइयों की क्षेत्रीय समस्यायें हो उनसे सम्बंधित अधिकारियो से बात कर समस्या का निदान करवाया जायेगा और वही जिन किसानों का गन्ना का भुगतान नही हुआ उन किसान भाइयों की भी आवाज़ हिंदुस्तान किसान मंच के द्वारा उठाई जायेगी और वही बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अनुराग पाण्डेय ने कहा कि सभी किसान संगठित हो क्योंकि जब किसान संगठित होगा और उन्होंने कहा कि इस समय यूरिया की समस्या हो रही है वह भी समस्या दूर करवाई जायेगी इस अवसर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग पाण्डेय जिलाध्यक्ष रोहित सिंह,जिला महासचिव संदीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष आई टी सेल बिमल तिवारी,जिलामीडिया प्रभारी अंशू तिवारी,निर्मल सिंह,अनुपम सिंह जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सोनू तिवारी,सुशील सिंह, जिला सचिव सरदार रमन सिंह,जिला सचिव आई टी सेल मदनी मलिक,जाग्रत मिश्रा,राजा निगम,शिवमंगल सिंह,तहसील अध्यक्ष आई टी सेल हर्षित बाजपेई,जसप्रीत सिंह,शोभित सिंह,रजत त्रिपाठी आदि संगठन के लोग उपस्थित रहे।

No comments