Breaking News

शाहजहांपुर के खुटार में प्रतिबंधित गुटखा से भरे डीसीएम को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को दिया

HTN Live

 उत्तर प्रदेश :- ( शाहजहांपुर )

 रिपोर्टर :- अमन मिश्रा

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लाकॅडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने गुटखा की बिक्री पर लगा रखा है पूर्ण रूप से प्रतिबंध |
                       


शाहजहांपुर :- खुटार में प्रतिबंधित गुटखा से भरे लोडर को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया |और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गुटखा नगर के एक किराना व्यापारी के प्रतिष्ठान पर उतारी जा रही थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद देशभर में किए गए लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में पान मसाला, गुटखा की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है। सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी नगर के कुछ दुकानदारों द्वारा गुटखा की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से भी की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बुधवार रात 8:30 बजे के करीब नगर के कोट मोहल्ला वाली गली स्थित एक किराना व्यापारी की दुकान पर कमला पसंद नामक गुटका से भरा छोटा हाथी लोडर आकर खड़ी हुआ। लोडर के आने के कुछ देर बाद ही दुकानदार के कर्मचारियों ने छोटा हाथी लोडर में भरे गुटखा के पैकेट उतार का दुकान में रखने शुरू किया, तभी मोहल्ले के लोग आ गए और उन्होंने गाड़ी को पकड़ लिया।           
                             
             

मोहल्ले वालों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिबंधित गुटखा से भरा छोटा हाथी लोडर गाड़ी को थाने ले गए। बताया जाता है कि गाड़ी में कई लाख रुपए की प्रतिबंधित गुटखा भरी हुई थी, जो ब्लैक में बिकने के लिए किराना व्यापारी के यहां आई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, तो वहीं कुछ लोग गाड़ी को छुड़ाने के चक्कर में पुलिस से सांठगांठ करने में जुट गए हैं। मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दे दी गई है।

No comments