सीडीओ ने शहरी आजीविका मिशन प्रतिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश
HTN Live
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गोण्डा
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार घटक अंतर्गत प्रशिक्षण केन्द्र का जेल रोड स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने शुभारम्भ किया गया।
सीडीओ श्री त्रिपाठी ने शुभारम्भ करने के बाद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेसएवं बैग, कैप, पैड, पेन आदि का वितरण किया। सीडीओ ने बताया िकइस प्रशिक्षण केन्द्र पर छात्र-छात्राओं को मेडिकल नर्सिंग, व ब्यूटी कल्चर हेयर ड्रेसिंग एवं फैशन डिजाइनिंग के कोर्स कराए जाएंगे जिसके उपरांत छात्र-छात्राओं को उचित जगह पर रोजगार हेतु अवसर भी प्रदान कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण ग्रहण करने की के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि वे अच्छी प्रकार से प्रशिक्षण ग्रहण करें और मन लगाकर चीजों को बारीकी से समझें जिससे आगे चलकर उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें।
उद्घाटन के अवसर पर डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद कुमार सिंह, मिशन प्रबंधक अखिलेश सिंह व संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments