Breaking News

आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराते ही नदीम अशरफ जायसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में

HTN Liv
लखनऊ

 नदीम अशरफ़ जायसी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दबदबा रखते है।  कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे नदीम अशरफ जायसी ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कई अहम पदों पर नदीम अशरफ जायसी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
 बहुजन समाज पार्टी में भी नदीम अशरफ जायसी राज्य मंत्री रह चुके हैं। नदीम अशरफ जायसी कांग्रेस पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी ।प्रियंका गांधी के खास माने जाते थे नदीम अशरफ जायसी। मूल रूप से जायस के रहने वाले नदीम अशरफ जायसी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दबदबा रखते हैं और पूरे प्रदेश में उनके अच्छे खासे सपोर्टर भी हैं। लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की मौजूदगी में नदीम अशरफ जायसी को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।  नदीम अशरफ जायसी के आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है और आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव में उन्हें पार्टी कहीं से टिकट भी दे सकती है। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उनकी छवि एक ईमानदार नेता के रूप में जानी जाती है मिलनसार और अपने सौम्य व्यवहार के चलते वह उत्तर प्रदेश के लोंगो पर राज करते हैं। नदीम अशरफ जायसी ने जहां आम आदमी पार्टी ज्वाइन  कर ली है
 वहीं अब उनको नई जिम्मेदारी मिली है आम आदमी पार्टी के  बरिष्ट नेता संजय सिंह ने अपने साथ ही उनको उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया है  आम आदमी पार्टी में आगे भी नदीम अशरफ जायसी को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है क्योंकि उत्तर प्रदेश में उनका कद बढ़ा है और वह कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए हैं। जिसके चलते उनको उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

No comments