Breaking News

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी चांदी की ईट

HTN Live

अयोध्या
 श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को हैदराबाद निवासी श्रीनिवास ने चांदी की इंट अपने फाउन्डेशन की तरफ से दान स्वरुप भेंट की। ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्टी राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन मिश्र, अनिल मिश्र व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इसे कलेक्ट्रेट में स्वीकार किया। जिसे कोषागार में भगवान की सम्पत्तियों के साथ रखा जायेगा। चांदी की ईट का वजन करीब दो किलो है।
     हैदराबाद के मनीकुण्डा के रहने वाले चल्ला श्री निवास ने बताया कि उनके बेटे के नाम से पवन कुमार फाउडेशन की तरफ से यह ईट सैम्पल के तौर पर दी गयी है। अभी 34 और ईटें देने का संकल्प लिया है। तेलंगाना में 34 जिले है। हर जिले के नाम से एक ईट दी जायेगी। इसके साथ सोने की पांच किलो की ईट भी प्रदान की जायेगी। इसको खुद से तैयार किया है। चांदी की एक ईट बनाने में करीब 1 लाख 63 हजार की लागत आती है। यह ईटे करीब तीन माह में हैण्डओवर कर दी जायेगी। उसने बताया कि मेरा बेटा ब्लेड रनर है। जिसके नाम पर फाउन्डेशन चलाया जा रहा है। इसी फाउन्डेशन की तरफ से यह ईटे गयी है। इसे राम की मूर्ति के नीचे रखने का अनुरोध किया गया है।
     जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि चल्ला श्रीनिवास का फाउन्डेशन है जो चैरीटेबल काम करता है। इसी फाउन्डेशन की तरफ से दी गयी चांदी की ईट को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टियों की उपस्थिति में स्वीकार किया गया है। जिसको ट्रेजरी में रखा जायेगा। रामजन्मभूमि को लेकर मिलने वाले चंदे को लेकर ट्रस्ट द्वारा शीघ्र एडवाईजरी जारी की जायेगी। इसमें जो आईएफसी कोर्ड समेत जानकारी सार्वजनिक की जायेगी। एप्स इसके लिए डेवलेप किये जायेंगे। जिससे लोग आनलाइन इसे ट्रांसफर कर सके।

No comments