Breaking News

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजय कुमार के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती

HTN Live
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज दुद्धी सोनभद्र से सात बार विधायक रहे श्री विजय सिंह गौंड ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

     श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि श्री विजय सिंह के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
श्री विजय सिंह ने कहा कि सभी दलों ने आदिवासी समाज को धोखा दिया है। समाजवादी पार्टी एवं श्री अखिलेश यादव पर पूरा विश्वास है कि वही न्याय करेंगे, तथा सम्मान देंगे। श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में आदिवासियों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की थी। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर आदिवासियों का भाग्य उदय हो सकेगा।
    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष श्री विजय यादव, श्री इश्तियाक खान एवं श्री नीरेन्द्र सिंह गौंड भी उपस्थित थे।
                                                                       (राजेन्द्र चौधरी)
                                                                         मुख्य प्रवक्ता

No comments