Breaking News

आज सुबह से ही लखनऊ के घंटा घर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त पहरा

HTN Live
लखनऊ।

दिल्ली के शाहीन बाग की स्थिति को देखते हुए लखनऊ पुलिस घंटाघर पर पहले से ज्यादा मुस्तैद।

घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस लगातार बात कर शांति बनाए रखने की कर रही अपील।

पुलिस NRC व CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बात कर कहा गया बाहरी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा ना करें।

साथ ही कहा गया कई बार ऐसा मामला देखने के लिए मिला है की कोई व्यक्ति आकर प्रोटेस्ट देखने को खड़ा होता है तो महिला उनसे उलझ गई हैं।

जिसको लेकर पुलिस आज महिलाओं को समझने की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस का महिलाओं से कहना आपको जो भी अराजकतत्व लोग दिखे उनकी शिकायत हमसे कीजिए और किसी भी व्यक्ति से न उलझे।

जिस तरह से बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति घंटाघर पर आकर महिलाओं के प्रदर्शन को खत्म कराने का कर रहा था प्रयास।

जिसपर महिलाओं ने इस मामले पर मौके पर मौजूद पुलिस को दी थी इस घटना की जानकारी।

घंटाघर पर आज सिविल ड्रेस में भी महिलाओं के बीच घूम रही महिला पुलिस अराजकता फैलाने वालों पर रख रहीं हैं नजर।

आज सुबह से ही घंटाघर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस घंटाघर के आस-पास पूरी तरह से है मुस्तैद।

No comments