Breaking News

रायबरेली मे मची अफरातफरी पति ने पत्नी के प्रेमी को पीटा

HTN Live

एक महिला अपने प्रेमी संग भाग रही थी। दोनों घर से पूरी तैयारी के साथ आए थे। रेलवे स्टेशन पर सिर्फ ट्रेन का इंतजार था। मगर, ट्रेन के पहले महिला का पति आ गया। इसके बाद विवाद होने लगा। युवक ने पत्नी के साथ ही उसके प्रेमी की भी जमकर पिटाई की। जीआरपी ने बीचबचाव किया। इसके बाद सुलह समझौता कराकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर अच्छी खासी चहल-पहल थी। कोई ट्रेन पकडऩे के लिए आया था तो कोई किसी को बैठाने। इसी बीच अचानक दो युवक और एक महिला के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर मारपीट होने लगी। जिससे इधर-उधर बिखरे यात्रियों व रेल कर्मचारियों का वहां मजमा लग गया। सूचना मिली तो जीआरपी प्रभारी पप्पू सिंह भी पहुंचे। जीआरपी प्रभारी के हस्तक्षेप के बार मारपीट रुकी। इसके बाद जो कहानी सामने आई वह कुछ इस तरह रही। जगतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।महिला पहले से ही शादी हो चुकी थी। मगर, महिला अपने प्रेमी के साथ घर-परिवार से कहीं दूर जाकर रहना चाहती थी। इसी इरादे से महिला और उसका प्रेमी दोनों अपने-अपने घर से शुक्रवार को निकले थे। कहीं जाने के लिए ऊंचाहार स्टेशन पहुंचे थे। यहां ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। मगर, तब तक महिला का पति आ गया। जिसके बाद उनकी पूरी योजना फेल हो गई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षो को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है। महिला अपने पति के साथ गई है।

No comments