महापौर का प्रयास लाया रंग, मंत्री जी ने महापौर को किया आश्वस्त - नही होगा निजीकरण, सफाई कर्मचारियों के हित का रखेंगे ध्यान
HTN Live
महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सफाई व्यवस्था के निजीकरण के सम्बंध में पार्षदों सहित नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से विधान भवन में मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों के निजीकरण पर चर्चा की ।
ज्ञात हो कि नगर निगम में सफाई व्यवस्था के 70 वार्डो में निजीकरण के विरोध को लेकर सभी दलों के पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा था जिसपर महापौर ने उक्त संबंध में नगर विकास मंत्री जी से बात करने के लिए पार्षदों को आश्वासत किया था। इसी को लेकर आज महापौर ने नगर विकास मंत्री जी से विधान भवन में मुलाकात कर सफाई व्यवस्था पर चर्चा की।
चर्चा के दौरान महापौर ने मंत्री जी से कहा कि सफाई कर्मचारियों का अहित न हो इसकी चिंता भी हम सभी को करनी है, इनके परिवारों की जिम्मेदारी भी हमारी सरकार की ही है। जिसपर मंत्री जी कहा कि निजीकरण नही होगा, सफाई कर्मचारियों के हित का ध्यान रखेंगे।
इसके पश्चात महापौर ने मंत्री जी से लखनऊ के सफाई व्यावस्था पर विस्तार से चर्चा की, चर्चा के प्रमुख विषयो में ईकोग्रीन रहा, महापौर ने मंत्री जी से ईकोग्रीन द्वारा कर्मचारी अधिकारी बदलने के पश्चात भी ठीक से काम न करने की बात भी कही।
इस दौरान महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी के नेतृत्व में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, पार्षद दल नेता रामकृष्ण यादव, सचेतक रजनीश गुप्ता भी उपस्थित रहे ।

No comments