कावड़िये पर गोली चलाने वाले इनामी बदमाश गिरफ्तार
HTN Live
शाहजहांपुर। पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया यह दोनों बदमाश कुछ ही दिन पहले खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम कर चुके है। फायरिंग में तीन लोग और एक कांवरिया भी घायल हुआ था उसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में लगी थी। दरअसल कुछ दिन पूर्व थाना राम चंद्र मिशन में हुए दो गुटों के विवाद में चार लोग जख्मी हुए थे जिनमें से एक कांवरिया भी घायल हुआ था। खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम करने वाले संतोष सिंह और उसके साथियों पर पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत दस दस हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान संतोष के साथी शैलेंद्र सिंह और अमित दीक्षित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं संतोष सिंह पिछले कुछ दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आज पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब संतोष सिंह अपने दोस्त की दो नाली बंदूक उसे वापस करने जा रहा था। रास्ते में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरदोई बाईपास के पास संतोष सिंह और सनी राणा को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया और अब जेल भेज दिया।

No comments