विधायक रोमी साहनी ने किया मुक्तिधाम का लोकार्पण
HTN Live
ममरी के जमुंनहा में 24 लाख की लागत से निर्मित मुक्ति धाम का लोकार्पण फीता काटकर पलिया विधायक रोमी साहनी ने किया।प्रधान सचिन वर्मा व ग्राम बासियों की मांग पर विधायक साहनी के अथक प्रयासों से चौदहवें वित्त की मद से स्वीकृत 24 लाख 23 हजार रुपये से उक्त अंतेष्टि स्थल का निर्माण जनहित में करवाया गया है।लोकार्पण करते हुये श्री साहनी ने कहा कि जब अपना कोई प्रियजन अपने बीच मे नहीँ रहता है तो उसके अंतिम संस्कार के लिये अंत्येष्टि स्थल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मौसम बेमौसम के समय मे छाया दार स्थल की आवश्यकता होती है।अब ग्रामीणों को ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।इसके बाद विधायक ने यहां पौधारोपण भी किया। उन्होंने छोटे से गांव में कई जन सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता जताते हुये प्रधान द्वारा कराए गये कार्यो की तारीफ की। इस मौके पर सिग्रेटरी चन्द्र प्रकाश वर्मा,प्रधानाध्यापक अरविन्द पटेल,मुशर्रफ अली ,पवन कुमार व अनुपम बाजपेई, बेदू,अरविंद यादव,सर्वेश,शैलेंद्र, पवनेश,रामकुमार, शिवसागर लाल,ब्रहम्मा दीन, श्रीराम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments