Breaking News

नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की बैठक

HTN Live


03,अगस्त 2019 लखनऊ। नगर निगम कर्मचारियों की लम्बित मांगो का निराकरण कराये जाने के सम्बन्ध में आज दिनांक-03.08.2019 को नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की बैठक 60, संघ कार्यालय द्वितीय तल लालबाग नगर निगम लखनऊ में आहूत की गई। संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख लम्बित मांगो की पूर्ति के सम्बध ंमंे आम सहमति बनने के उपरान्त निर्णय लिया गया है कि संस्था/कर्मचारी हित में सेवारत्/सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के अन्तर की धनराषि का भुगतान,चतुर्थ श्रेणी से द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर पदोन्नति,समस्त कर्मचारियों को बीमा परिधि में लाया जाना,कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को श्रम-विभाग के नियमों के अन्तर्गत लाया जाना,नगर निगम कर्मचारियों से दूसरे विभाग का कार्य लिया जाना एवं बाहरी व्यक्तियों से नगर निगम का कार्य सम्पादित कराये जाने की परिपाटी को समाप्त किया जाना,मृतकआश्रितों की नियुक्ति में पारदर्षिता लाया जाना, धारा 108/तर्दथ कर्मचारियो का विनियमितिकरण किया जाना,भविष्य निधि का लेखा जोखा पूर्ण कर मृत/सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मय ब्याज सहित भुगतान किया जाना,सेवानिवृत्त उपरान्त विदाई समारोह में ही समस्त देयों का भुगतान प्रदान कराये जाने की मांग वर्तमान समय में मा0महापौर/नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये जाने की आवष्यकता है।
        संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं महामंत्री रामअचल द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त एवं संघ प्रतिनिधियों के मध्य हुई वार्ता दिनांक 21.01.2019 में बनी सहमति उपरान्त जारी कार्यरत् संख्या-792/मु0वि0/विविध दिनांक 02.02.2019 का अनुपालन सुनिष्चित कराये जाने के सम्बन्ध में संघ द्वारा पत्रंाक संख्या-701/संघ/2019 दिनांक-27.02.2019,पत्रंाक संख्या-718/संघ/2019 दिनांक 26.04.2019, पत्रंाक संख्या-730/संघ/2019 दिनांक 21.06.2019 को मांगो पूर्ति हेतु पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है परन्तु 5 माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी सम्बन्धितों द्वारा किसी भी बिन्दू पर आज तक सकारात्मक निर्णय न लिये जाने के कारण कर्मचारियों में व्यापक रोष  व्याप्त है जिस के निदान हेतु दिनांक-09.08.2019 को भोजनावकाश समय में नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारी गेट मींटिग कर नगर आयुक्त एवं मा.महापौर को मांगो के प्रति ध्यानाकार्षण कराये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया जायेगा।
         नगर निगम कर्मचारी संघ,लखनऊ की कार्यकारिणीसमिति की बैठक दिनांक-02.08.2019 में सर्वश्री रामचन्दर यादव, संरक्षक, आनन्दवर्मा अध्यक्ष, रामअचल, महामंत्री ओमप्रकाष उप्रेती, वरिष्ठउपाध्यक्ष मो0 शोएब उपाध्यक्ष, शमील एखलाक उपाध्यक्ष, मिर्जा इरशाद बेग मंत्री, विजयलक्ष्मी मंत्री ,रेखा यादव मंत्री, हेमन्तकुमार कोषाध्यक्ष, अर्जुन यादव संगठनमंत्री, शत्रोहनलाल प्रचारमंत्री, सत्येन्द्रकुमार, सुुखदेव यादव, अनुज यादव, जाकिरअली, मो. शमशाद तथा मनीषचन्द्रपाल सदस्य कार्यकारिणी उपस्थिति हुए।
                                         
                                         

No comments