Breaking News

100 नंबर पीआरबी 931 के उप निरीक्षक सेवानिवृत्त

HTN Live


 सहयोगी स्टॉफ द्वारा रिटायर्ड उपनिरीक्षक को श्रीरामचरितमानस,शाल देकर किया सम्मानित 

अयोध्या बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल 100 नंबर पीआरबी 931 के उप निरीक्षक गोरखनाथ तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली में बुधवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहयोगी स्टॉफ द्वारा रिटायर्ड उपनिरीक्षक को श्रीरामचरितमानस , शाल देकर सम्मानित किया गया।
    सुल्तानपुर जिले के निवासी उप निरीक्षक गोरखनाथ तिवारी लोगों की सुरक्षा के प्रति हमेशा संवेदनशील रहें हैं। गोला बाजार खजुरहट स्थित राम जानकी मंदिर से चोरी गई मूर्ति की बरामदगी सहित कई संवेदनशील मौकों पर उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर के प्रति सराहनीय कार्य किया है। उनके अच्छे कार्यों के लिए एडीजी सुरक्षा लखनऊ के अलावा गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में कमिश्नर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है। उनकी स्वच्छ छवि, ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व की हमेशा चर्चा रही है।   
      इस मौके पर कुछ मीडिया कर्मियों के अलावा उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी, रघुराज सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, राम लखन मिश्रा के अलावा कोतवाली के महिला पुरुष आरक्षी और कार्यालय स्टाफ शामिल रहा। लोगों ने उनके कार्यों की सराहना किया।

No comments