Breaking News

सहारनपुर मण्डलायुक्त पार्कों के प्रति अति संवेदनशील

HTN Live

मण्डलायुक्त श्री संजय कुमार ने आज औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र (कम्पनी बाग), सहारनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होेने निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि केन्द्र परिसर में सड़कांे के किनारे की हैज एवं घास आदि की नित्यप्रति कटाई सुनिश्चित करायी जाये। भ्रमण मार्ग के किनारे विशेष प्रकार के रंगीन फूलदार पौधों के प्रखण्ड विकसित किये जाये। भ्रमण मार्ग के किनारे पुराने यूकेलिप्टिस के वृक्षों को कटाने हेतु वन विभाग से अनुमति प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। केन्द्र परिसर में भ्रमण मार्ग पर नगर निगम, सहारनपुर का सहयोग प्राप्त प्रत्येक 50 मीटर पर एल0ई0डी0 लाईट लगवाई जाये। भ्रमणमार्ग पर प्रत्येक किलोमीटर पर एक कुल 03 शौचालय नगर निगम, सहारनपुर के माध्यम से बनवाये जाये। केन्द्र के सभी गेटों पर चैकीदारों एवं सफाई कर्मियों की व्यवस्था नगर निगम, सहारनपुर द्वारा सुनिश्चित करायी जाये। केन्द्र परिसर स्थित पुरानी झील क्षेत्र को बटर फलाई पार्क, नाना नानी पार्क, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिमनास्टिक पार्क आदि के रूप में स्मार्ट सिटी के प्लानर के माध्यम से विकसित कराये जाये। केन्द्र परिसर के सभी चैराहों एवं रास्तों पर मार्ग संकेतक, माईल्स स्टोन एवं सी0सी0टी0 कैमरे लगाने की व्यवस्था स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत करायी जाये। रिक्त स्थानों पर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के अलंकृत उद्यान विकसित किये जाने हेतु स्मार्ट सिटी के प्लानर द्वारा रोड मैप/कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाये। पार्कों की रख रखाव हेतु आवश्यक तकनीकी उपकरणों क्रय कर उनका उपयोग किया जाये। केन्द्र के सभी प्रवेश द्वारों पर पेन्ट आदि का कार्य कराया जाये। जिला उद्यान अधिकारी, सहारनपुर कार्यालय के साफ-सफाई एवं उसकी पेन्टिग आदि का कार्य सुनिश्चित कराया जाये। केन्द्र परिसर में पेड़ों के पत्तों एवं खरपतवारों को खाद में परिवर्तित किये जाने हेतु 05 टन क्षमता का आर्गेनिक बेस कम्पोस्टर नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाये।
इस मौके पर संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र राजेश प्रसाद, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, कैमिस्ट औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र सहारनपुर श्रीमती आभा जोशी, स्मार्ट सिटी कंलस्टेंट नगर निगम सुयश चतुर्वेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments