Breaking News

नेपाल के पहाडी जिले काली कोट मे विद्रोही नेता विप्लव के दलवल के साथ होने की खबर के बाद नेपाली सेना ने कालीकोट जिले मे गतिविधियां बढाई

HTN Live
कालीकोट जिले के पहाडी गांव मे माओवादियो को ढूंढते नेपाली सेना के जवान
आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी
पडोसी राष्ट्र नेपाल मे नेपाल सरकार व विद्रोही माओवादी शशष्त्र नेता नेत्र विक्रमचंद विप्लव के बीच पैदा हुआ गतिरोध अब भीषण सैन्य मुठभेडो मे बदलता प्रतीत हो रहा है
गत दिनो नेपाल के विभिन्न इलाको मे माओवादी नेताओ कमांडरो की गिरफ्तारी व हत्याओं के बाद विप्लव समूह द्वारा नेपाल वंद कराने व तीस स्थानो पर मशाल जुलूस आयोजित कराने दस स्थानो पर बम विस्फोट ,व पेट्रोल वमो के जरिये वाहनो को व अन्य समपत्ति को आग के हवाले करने के बाद न्पाल सरकार ने विप्लव समूह के प्रति कडा रबैया अपनाने का आदेश दे दिया है
       माओवादियो के निकलने के दुर्गम रास्ते पर एम्बुश लगने  की तैयारी मे नेपाली सेना के जवान
नेपाल सूत्रो के अनुसार नेपाल ते दुर्गम पहाडी छेत्र कालीकोट के इलाके मे माओवादी नेता नेत्र विक्रम चंद के साथ लगभग तीन सौ माओवादी लडाको के विचरण करने की सूचना के बाद नेपाल सरकार के आदेश के बाद नेपाली सेना व पुलिस ने विप्लव को पकडने के लिये अपनी गतिविधियां बढा दी है
नेपाली सेना के कमांडोज के साथ स्थानीय नेपाली पुलिस भी कालीकोट जिले मे गांवो व जंगलो मे पैदल मार्च कर रही है
सूत्रों की माने तो विप्लव की तलाश  कर रही नेपाली सेना कालीकोट व आस पास के पहाडियो पर स्थित नेपाली गांवो मे माओवादियो के छिपने ,खाना वनाने खाने,व रसद पहुंचाने वाले समूचे नेटवर्क को भी ढूंढ ढूंढ कर तवाह कर रही है
इसी के साथ साथ नेपाली सेना व प्रहरी के साथ नेपाल खुफिया संस्था नेपाली आइबी के लोग भी आपस मे  बेहतर तालमेल के साथ विप्लव की टोह मे लगे हुये है
नेपाल सूत्रो की माने तो नेपाल सरकार विद्रोही सशष्त्र माओवादी विप्लव ग्रुप के साथ सीध़ा सैन्य संघर्ष करने की उत्सुक दिखाई दे रही है
               खाना,रसद के साथ पहाडों ने माओवादियो को                           पैदल तलाश रहे नेपाली सैनिक
नेपाल सरकार व विद्रोही माओवादी नेता नेत्र विक्रम चंद के बीच बढती खाई व रस्साकशी व नेपाली सेना के साथ कभी भी होजाने वाली मुठभेड व उसके बाद होने वाली कार्यवाही से बचने के लिये के चलते नेपाल के दुर्गम पहाडो पर रहने वाले  बहुत से  नेपाली  युवक भयभीत होकर लगातार काम करने के बहाने नेपाल से पलायन कर भारत व अन्य देशो मे जा रहे हैं जहां उनका जीवन सुरक्छित रह सके

No comments