Breaking News

अयोध्या की संक्षिप्त खबरें

HTN Live
ब्रेकिंग

अयोध्या।
सरयू नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी ने जिला प्रशासन की नींद उड़ाई। 8 से 10 मगरमच्छ दिखाई पड़े सरयू नदी में। नयाघाट के आसपास दिखाई पड़ी मगरमच्छ। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए काल का ग्रास बन सकते हैं मगरमच्छ। नहीं पकड़े जा सके मगरमच्छ। 10 से 12 फीट के हैं सफेद रंग के मगरमच्छ। पकड़ने का प्रयास विफल। सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन करते हैं सरयू में स्नान।

अयोध्या।
राम मंदिर को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के पीएम मोदी को लिखे पत्र पर धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे का बयान।स्वामी के इस कदम का स्वागत। सुब्रमण्यम स्वामी एक बहादुर नेता।अडिग रहने वाले नेता। जो वे कहते हैं वह करते हैं। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं। उनकी भावनाओं का होना चाहिए सम्मान। भाजपा एक बार फिर बहुमत की सरकार। अब कोई बहाना नहीं। प्रधानमंत्री को बिना देर किए राम मंदिर निर्माण पर उठाना चाहिए ठोस कदम। जैसे भी हो अयोध्या में बने राम मंदिर- संतोष दुबे। बाबरी मस्जिद ढहाने के आरोपी भी हैं संतोष दुबे।

अयोध्या।
सरयू नदी में फिर हादसा। चार युवक स्नान करते समय सरयू नदी में डूबे। तीन को बचाया गया।एक लापता। गोताखोर कर रहे तलाश।अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट पर हुआ हादसा।लगातार कई दिनों से सरयू में डूबने की हो रही है घटनाएं।

अयोध्या।
चौक में फिर चोरी। कोतवाली नगर क्षेत्र की चौक गुदरी बाजार रोड पर स्टेशनरी की दुकान से लगभग 50 हज़ार रुपये नगद की चोरी।चोरों ने रोशनदान तोड़कर घुसे दुकान में। पुलिस कर रही छानबीन।

No comments