Breaking News

शौच कोगयी महिला मुहाना मे डूवी नही मिला शव

HTN Live


आदेश शर्मा
जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी
कोतवाली तिकोनिया छेत्र के मोहाना नदी के किनारे शौच करने गई एक 35 वर्षीय महिला पैर फिसलने से मोहाना नदी में डूब गई। घटना से हड़कंप मच गया। समाचार प्रेषण तक महिला का पता नहीं चल सका था।
             गुरद्वारा कौड़ियाला घाट के निकट स्थित जनकपुर गांव की एक 35 वर्षीय महिला मनीषा पत्नी जगदीश गांव के ही निकट स्थित मोहाना नदी के किनारे दोपहर साढ़े बारह बजे शौच करने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह मोहाना नदी में डूब गई। आसपास बंधे पर काम कर रहे मजदूरों ने हल्ला मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी लग सकी। मौके पर मौजूद महिला के जेठ सोबरन लाल ने

बताया कि मनीषा मोहाना नदी के किनारे शौच करने आई थी। घटना के तीन घंटे बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। कोतवाली निरीक्षक विद्याराम दिवाकर ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। इधर ग्रामीणों द्वारा तैराकों से मोहाना नदी में डूबी महिला का पता लगाया जा रहा है। घटना से परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

No comments