अब नहीं चल सकेंगे महानगर वाराणसी क्षेत्र में नो-इन्ट्री के दौरान भारी घनत्व के वाहन
HTN Live
अंकुर दिक्षीत ब्यूरो प्रमुख अपराध
वाराणसी । जून को आनन्द कुलकर्णी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी महोदय के दिशा-निर्देश पर महानगर वाराणसी में सुगम/बाधारहित यातायात संचालन कराये जाने के निमित्त महानगर वाराणसी में संचालित 17 यातायात फैंटम मोबाइल दस्ता में 03 यातायात फैंटम मोबाइल दस्ता की बढ़ोत्तरी करते हुए उनकी डियूटी में परिवर्तन कर समस्त महानगर वाराणसी को 06 जोन तथा 20 सेक्टर में विभाजित करते हुए जोन का प्रभार यातायात लाइन में नियुक्त 05 यातायात निरीक्षक एवं 01 प्रभारी यातायात निरीक्षक को देते हुए समस्त चैराहों पर समुचित यातायात कर्मियों की डियूटी, यातायात उ0नि0, थीटा, मुख्य आरक्षी यातायात के साथ-साथ महानगर वाराणसी में कुल 20 यातायात फैंटम मोबाइल दस्ता को समस्त 20 सेक्टरों में क्षेत्र का निर्धारण कर नियुक्त किया गया है।*
उक्त के अतिरिक्त महानगर वाराणसी में नो-इन्ट्री लागू होने पर भारी वाहनों के नगर क्षेत्र में भ्रमण करने पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रत्येक सप्ताह दिवस का निर्धारण करते हुए समय प्रातः 05.00 बजे से 07.00 बजे तक या भारी वाहनों के शहर से प्रस्थान करने के पश्चात यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक जनपद वाराणसी में नियुक्त यातायात निरीक्षकगण एवं उ0नि0 यातायात सहित फैण्टम मोबाइल दस्ता की टीम गठित करते हुए उनकी डियूटी टेंगरा मोड़, अमरा-अखरी, सुन्दरपुर, मोहनसराय, रोहनियाॅं, चाॅंदपुर, मण्डुवाडीह, आशापुर, काली माता मंदिर, बाबतपुर, गिलट बाजार सहित समस्त महानगर क्षेत्र में निम्न प्रकार से लगायी गयी हैः-*
1-सोमवार-यातायात निरीक्षक प्रथम तथा फैण्टम मोबाइल दस्ता-01 व 02
2-मंगलवार-यातायात निरीक्षक द्वितीय तथा फैण्टम मोबाइल दस्ता-04 व 05
3-बुधवार-यातायात निरीक्षक तृतीय तथा फैण्टम मोबाइल दस्ता-03
4-बृहस्पतिवार-यातायात निरीक्षक चतुर्थ तथा फैण्टम मोबाइल दस्ता-09 व 10
5-शुक्रवार-यातायात निरीक्षक पंचम तथा फैण्टम मोबाइल दस्ता-12 व 13
6-शनिवार-प्रभारी यातायात निरीक्षक षष्टम् तथा फैण्टम मोबाइल दस्ता-16 व 17
7-रविवार-उ0नि0 यातायात श्री पिताम्बर सिंह तथा फैण्टम मोबाइल दस्ता-15
उक्त गठित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपने-अपने निर्धारित दिवस/समय पर *सम्पूर्ण महानगर क्षेत्र में प्रातःकालीन लगने वाले जाम की समस्या से आम जनमानस को निजात दिलाते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु हिदायत किया गया है।
इसकी जानकारी श्रवण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात,वाराणसी ने दिया है ।

No comments