Breaking News

लखीमपुर खीरी के थाना धौरहरा को मिली बड़ी कामयाबी

HTN Live

                  अंकुर दिक्षीत ब्यूरो प्रमुख अपराध
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में इनामिया अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना धौरहरा पुलिस द्वारा 6 जून को  10,000 रु० का इनामिया शातिर अभियुक्त पवन जयसवाल पुत्र असपाल को बिन्डीज कम्पनी व झूम कम्पनी के नकली रैपर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा शराब की शीशी पर बिन्डीज व झूम कम्पनी का नकली रैपर लगाकर नकली शराब की बिक्री कर अवैध रूप से धनोपार्जन किया जाता है जिसके विरुद्ध पूर्व से भी जनपद  के विभिन्न थानो पर अभियोग  पंजीकृत है जिसमें वह वांछित चल रहा था।
बरामदगी
1. बिन्डीज कंपनी के नकली रैपर 864 .
2. झूम कंपनी के नकली रैपर 900 .

No comments