Breaking News

मदर सेवा संस्थान ने चार डॉक्टरों को किया सम्मानित

HTN Live


नाट्य फेस्टिवल में हुआ नाटक हमारा अधिकार का मंचन


लखनऊ (सं)। मदर सेवा संस्थान की ओर से संचालित चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन 6 का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शनिवार से शुरू हो गया। जिसमें पहले दिन चबूतरा थियेटर पाठशाला के बच्चों की नाट्य प्रस्तुति हमारा अधिकार का मंचन किया जायेगा। प्रस्तुति के लेखक मोहम्मद अमन और काजल गौतम हैं। वही इसका निर्देशन भी मोहम्मद अमन ने किया। इसके अलावा बच्चों की हाथों बने चित्रों की प्रदर्शनी रंग बिरंगे कागजों से बने क्राफ्ट एवं मिट्टी से बने खिलौने की प्रदर्शनी लगायी गयी। 
फेस्टिवल में सबसे पहले चार डॉक्टर दम्पति को उनके उत्कृष्ट काम के लिए संत गाड्गे जन सेवार्थी सम्मान से नवाजा गया। जिसमें डॉ. राजेन्द्र चौधरी एवं डॉ. सरला चौधरी, डॉ.अनिल चौधरी एवं डॉ. संध्या चौधरी, डॉ. सुनील दिवाकर एवं डॉ. वैभव कांती, डॉ. राहुल कुमार एवं डॉ. सोनिया का मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नाटक हमारा अधिकारा का मंचन हुआ। नाटक की कहानी चार दोस्तों से शरू होती है। जो क्रिकेट के दिवाने होते है। वक्त के साथ बड़े होते है पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्या, राघव, मानव व पौने तीनों नौकरी की तलाश में भटकते हैं मगर नौकरी नहीं मिलती है। लेकिन जो पढ़ाई में काबिल नहीं वो पैसे की रौब से नौकरी पा जाते है। वहीं चारों दोस्त पैसा कमाने के लिए गलत रास्ता पकड़ लेते है। एक दिन बैंक मैनेजर से पैसे लूटने का प्रयास में गलती से चाकू बैंक मैनेजर को लग जाता है यह पूरी वारदात चारों लड़कों के कालेज की दोस्त देख लेती है और मोबाइल से वीडियों बना लेती है। पुलिस के डर से चारों लड़के डर कर शहर छोड़ कर जाना चाहते हैं। लेकिन आखिरकार उनको पुलिस पकड़ ही लेती है। जिस पर उनको पछतावा भी होता है। सिस्टम पर सवाल उठाते हुए नाटक का अंत होता है। नाटक में मो. सैफ, अमन, आरिफ, हर्ष और काजल आदि ने अभिनय किया। कार्यक्रम में फिल्मोनिया एक्टिंग इंस्टीटयूट के बच्चों ने गीत गाकर और धुनें बजाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। 

No comments