Breaking News

DPRO और एडीओ पंचायत की शह पर गैर आबादी बाले गॉवो में नियुक्त है सैकड़ो सफाई कर्मी

HTN Live


डीएम साहब आप केवल विकास भवन कर सीसीटीवी कैमरा ही चेक करवा लें दर्जनों सफाई कर्मी मंडराते मिल जाएंगे जबकि आन पेपर वह ड्यूटी पर होंगे

उप निदेशक पंचायतीराज बरेली मंडल बरेली ने विगत दिनों स्प्ष्ट आदेश दिए है कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का गहन अनुश्रवण जिला स्तर से प्रति दिन किया जाए

प्रति महीने करोड़ों खर्च करने के बाबजूद गौवों में नही हो रही साफ सफाई

कई सफाई कर्मी अपनी पूरी नौकरी के कार्यकाल में नही गए गॉव
(एक ऐसे सफाई कर्मी का खुलाशा होगा जो दो साल से अपनी तैनाती वाले गॉव में नही गया ,और बिना कैजुअल लीव लिए पूरा भारत वर्ष घूम चुका है वह भी हवाई यात्राएं,बड़े बड़े लोगों के साथ संबंध
शाहजहाँपुर।ग्राम पंचायतों को साफ सुधरा रखने के लिए सरकार ने हर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी नियुक्त किये और प्रतिमाह करोड़ों रुपया खर्च करती है।लेकिन सैकड़ों सफाई कर्मी खुद गॉव में सफाई करने नही जाते है इसके लिए उन्होंने ठेके पर अपने सफाई कर्मी नियुक्त कर लिए है ।
जिन सफाईकर्मियों को महीने में एक बार भी नौकरी पर नही जाना होता है उनको गैर आबादी बाले गौवों में नियुक्ति दे दी जाती है।गैर आवादी बाले गॉव में कोई गली या सड़क है ही नही केवल कागजो पर गॉव है और कागजो पर ही सफाईकर्मी नियुक्त है।
बात करते है शाहजहाँपुर जिले की , जिले में 15 ब्लाकों में लगभग 2200 से अधिक सफाई कर्मी तैनात है जिनको 30 हजार रुपया महीना सेलरी सरकार देती है प्रति महीने केवल इस जिले में लगभग 6 करोड़ 60 लाख से ज्यादा की रकम ग्राम पंचायतों की साफ सफाई पर खर्च करती है।जनपद के 15 विकास खण्डों में लगभग 300 से अधिक गैराबाद (शून्य आबादी बाले) ग्राम है जिनमे सफाई कर्मी नियुक्त है । इन ग्रामों में कोई गली ही नही है जिसको साफ किया जाए बड़े साहब और एडीओ पंचायत की मेहरवानी से यह मुफ्त में सेलरी लेते हैं।
पंचायत राज अधिकारी की तरफ से सख्त आदेष है कि सफाई कर्मी सुबह 7 से 11 तथा 3 से छह बजे तक ग्राम पंचायतों में ड्यूटी करेंगे। लेकिन जनपद के कोई भी सफाईकर्मचारी निर्धारित समय के अनुसार ग्राम में उपस्थित रहकर सफाई कार्य नही करता है।इनकी ग्राम में उपस्थिति का सत्यापन ग्राम विकास अधिकारी से न करवाकर सत्यापन ग्राम प्रधान द्वारा ही किया जाता है।
जनपद में 700 से अधिक सफाई कर्मचारी अपने स्थान पर 3000 का लेबर लगाकर महीने में कभी कभार झाड़ू लगबाते है।और कुछ सफाईकर्मचारी तो सालों अपने तैनाती ग्रामों में नही जाते।यह लोग नेतागीरी करते ब्लाक कार्यालय तथा विकास भवन के कार्यालय पर मंडराते मिल जाएंगे।यदि जिलाधिकारी महोदय केवल और केवल विकास भवन के सीसीटीवी कैमरा की चेक करवा लें तो कैमरे में दर्जनों सफाई कर्मी घूम मुख्यालय पर रहे होंगे और डियूटी पर गॉव में होंगे।
ब्लाक कार्यालय तथा विकास भवन मुख्यालय पर मंडराने बाले सफाई कर्मी अन्य सफाई कर्मियों  से बसूली कर आगे तक पहुँचाने का काम करते हैं।
जबकि उप निदेशक पंचायतीराज बरेली मंडल बरेली ने विगत दिनों स्प्ष्ट आदेश दिए है कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का गहन अनुश्रवण जिला स्तर से प्रति दिन किया जाए।
              इसके अलावा दर्जनों सफाईकर्मी एडीओ पंचायत ,बीडीओ ,ग्राम विकास अधिकारियों की ड्राइवरी या बाबूगीरी करते है।

No comments